सावन के महीने में गुरुग्राम में बारिश होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश अब सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि जाम और परेशानी का पर्याय बन गई है. सबसे ज्यादा असर गुरुग्राम पर देखने को मिलता है. साइबर सिटी, मिलेनियम सिटी और देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट हब के रूप में पहचान रखने वाला गुरुग्राम एक बार फिर बारिश के सामने बेबस नजर आया.

