热门话题

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर नाबालिग से यौन शोषण मामले में दोषी करार:एरोन समर्स को जेल हो सकती है; वकील बोलीं- वे अकेला महसूस कर रहे थे

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज एरोन समर्स को एक नाबालिग लड़की से यौन शोषण के मामले में जेल हो सकती है। 30 साल के समर्स ने तस्मानिया के सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया। समर्स ने जून के अंत में अपनी याचिका में बदलाव किया। उन्होंने दो बच्चों के यौन उत्पीड़न (पेनिट्रेटिव सेक्सुअल एब्यूज) और एक बच्चे को अश्लील कंटेंट दिखाने के मकसद से बहलाने-फुसलाने के आरोपों को स्वीकार किया। कोर्ट ने समर्स की जमानत रद्द खारिज कर उन्हें हिरासत में भेज दिया है। अदालत अगस्त महीने में अपना अंतिम फैसला सुनाएगी। सोशल मीडिया पर दोस्ती की, फिर स्कूल ले जाकर किया शोषण पूरा मामला 16 जनवरी 2018 का है। तब समर्स ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग (BBL) में होबार्ट हरिकेंस टीम का हिस्सा थे। कोर्ट में हुई सुनवाई के मुताबिक, समर्स ने सोशल मीडिया के जरिए एक 15 साल की नाबालिग लड़की से संपर्क किया। वारदात के दिन वे उसे उसके घर के पास से अपनी कार में बिठाकर एक लोकल स्कूल में ले गए। वहां उन्होंने किशोरी के साथ यौन शोषण किया। वकील की दलील- ‘वह अकेलापन महसूस कर रहे थे’ सुनवाई के दौरान समर्स की वकील कैरोलीन ग्रेव्स ने दलील देते हुए कहा- घटना के वक्त उनके मुवक्किल मुश्किल समय से गुजर रहे थे। वे सोसाइटी में काफी अलग-थलग महसूस कर रहे थे। इसकी वजह से वे सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे थे। वकील ने कहा- समर्स को अब अपनी गलतियों का अहसास हो चुका है। उनसे दोबारा ऐसा अपराध होने का खतरा बेहद कम है। उन्होंने कोर्ट से समर्स की सजा को पूरी तरह से निलंबित (सस्पेंडेड सेंटेंस) रखने की अपील की। हालांकि जस्टिस हेलेन वुड ने इस मांग को खारिज कर दिया। समर्स पहले भी जेल जा चुके समर्स का विवादों और अपराधों से पुराना नाता रहा है। वे बाल यौन शोषण के अन्य मामलों में पहले भी जेल की सजा काट चुके हैं। समर्स को 2021 में ऑस्ट्रेलिया की नॉर्दर्न टेरिटरी में चाइल्ड एब्यूज मैटेरियल रखने और उसे दूसरों को भेजने का दोषी पाया गया था। इस मामले में उन्होंने जेल की सजा काटी थी। इसके बाद उन्हें तस्मानिया के केस के लिए 2025 में नॉर्दर्न टेरिटरी से गिरफ्तार कर प्रत्यर्पित किया गया था। ऐसा रहा समर्स का क्रिकेट करियर एरॉन समर्स तेज गेंदबाज थे। उन्होंने 2017 के अंत में होबार्ट हरिकेंस के लिए एक मैच खेला था। 2018 में उन्होंने डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने तस्मानिया टाइगर्स के लिए तीन वनडे मैच भी खेले। वे इंग्लिश डोमेस्टिक क्रिकेट सहित विदेशों में भी कुछ शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट पर खेल चुके हैं। —————————– स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… जोकोविच विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचे:सितसिपास को 98 मिनट में सीधे सेटों में हराया; डिफेंडिंग चैंपियन सिनर की भी अगले राउंड में एंट्री नोवाक जोकोविच ने विंबलडन के तीसरे दौर में जगह बना ली है। 39 साल के सर्बियाई स्टार ने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को महज 98 मिनट में सीधे सेटों में हराया। जोकोविच ने इस मैच को 6-3, 6-4, 6-2 से अपने नाम किया। पूरी खबर पढ़ें…

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。