热门话题

ऑस्टेलिया की उपकप्तान गार्डनर पर चीटिंग के आरोप:पूर्व पत्नी ने कहा- इसी वजह से हुआ तलाक, दोनों ने पिछले साल की थी शादी

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर पर चीटिंग के आरोप लगे हैं। उनकी पूर्व पत्नी मोनिका राइट ने उन पर साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ धोखा देने का आरोप लगाए। राइट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर कार्रवाई नहीं करने और गार्डनर को लीडरशिप रोल में बनाए रखने की आलोचना की थी। दोनों ने 2025 में शादी की थी। उसके एक साल बाद गार्डनर-राइट का तलाक फाइल हो चुका है। आरोप के बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उपकप्तान बनाए रखा आरोप के बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गार्डनर को महिला टीम की उपकप्तान बनाए रखा है। इस पर CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा- ‘कल बोर्ड स्तर पर इस मुद्दे पर चर्चा हुई। बोर्ड ने इस बारे में अपडेट मांगा था, जो हमने दिया।’ ग्रीनबर्ग ने कहा- ‘इसका नतीजा यह रहा कि बोर्ड गार्डनर के उपकप्तान पद पर बने रहने का पूरा समर्थन करता है। गार्डनर को इस भूमिका के लिए नियुक्त किया गया था और बोर्ड उनके लिए बहुत ऊंचा सम्मान रखता है।’ हमें रिश्ते की जानकारी पहले से थी ग्रीनबर्ग ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को गार्डनर और वोल के रिश्ते के बारे में सार्वजनिक होने से पहले पता था। उन्होंने बताया कि इस मामले के बाद खिलाड़ियों के रिश्तों और लीडरशिप रोल के लिए वर्कप्लेस पॉलिसी में एक्स्ट्रा सॉल्यूशन जोड़े हैं। उन्होंने कहा, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि टीम के चयन में वास्तविक या दिखने वाले हितों के टकराव की स्थिति न बने। उपकप्तान को टीम के चयन में कोई अधिकार नहीं होता। इसके अलावा, हमने इसे निजी मामला माना है।’ वोल के चयन की बातचीत नहीं कर सकेंगी गार्डनर ग्रीनबर्ग ने साफ किया कि उपकप्तान के तौर पर गार्डनर को वोल के प्लेइंग-11 या टीम में चयन को लेकर खिलाड़ी या चयनकर्ताओं से कोई बातचीत नहीं कर सकेंगी। उन्हें ऐसे किसी भी दूसरे मामले से भी दूर रहना होगा, जिससे हितों के टकराव की संभावना बन सकती है। ग्रीनबर्ग ने इस पर कहा, ‘हां, यह सही है। हमें लगता है कि यह जरूरी है। भले ही वास्तविक टकराव न हो, लेकिन बाहर के लोगों, टीम की दूसरी खिलाड़ियों या स्टाफ को टकराव की आशंका दिख सकती है।’ ———————————————

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。