热门话题

ऑनलाइन और ODL से एक साल में होगा पोस्ट ग्रेजुएशन:4 साल की यूजी डिग्री करने वालो को मौका, UGC का अहम फैसला

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत एक अहम फैसला लिया है। अब विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान (HEIs) ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) के माध्यम से भी एक साल का पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम कर सकेंगे। यूजीसी ने जारी किए नए दिशा-निर्देश यूजीसी ने नए सर्कुलर में बताया है कि यह फैसला 24 जुलाई को जारी पुराने नोटिफिकेशन की जगह लागू होगा। नए नियमों के तहत अब वे विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान, जिन्हें पहले से ऑनलाइन या ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में दो साल का पोस्टग्रेजुएट कोर्स चलाने की मान्यता मिली हुई है, उसी विषय में एक साल का पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम भी शुरू कर सकेंगे। चार वर्षीय बैचलर डिग्री वाले होंगे एलिजिबल यूजीसी नियमों के अनुसार, एक साल के पोस्टग्रेजुएट कोर्स में केवल वही छात्र एडमिशन ले सकेंगे जिन्होंने चार वर्षीय बैचलर डिग्री विद ऑनर्स की डिग्री पूरी की हो। इसका मतलब यह है कि तीन साल की ग्रेजुएट डिग्री करने वाले छात्र इस एक वर्षीय PG प्रोग्राम में एडमिशन नहीं ले सकेंगे। कोर्स शुरू करने से पहले लेनी होगी मंजूरी यूजीसी के मुताबिक, कोई भी विश्वविद्यालय या संस्थान सीधे एक साल का PG प्रोग्राम शुरू नहीं कर सकेगा। इसके लिए उसे अपने संस्थान की सक्षम अकादमिक समितियों से मंजूरी लेनी होगी। यह कोर्स शुरू करने से पहले बोर्ड ऑफ स्टडीज (Board of Studies), अकादमिक परिषद (Academic Council) या अन्य सक्षम शैक्षणिक निकाय की स्वीकृति लेना जरूरी होगा। इसके बाद ही नया कार्यक्रम शुरू किया जा सकेगा। ये खबर भी पढ़ें सरकारी नौकरी:राजस्थान में सफाई कर्मचारी की 24,752 भर्ती, बिना पढ़े – लिखे भी कर सकते हैं आवेदन राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。