भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि उनकी कथित कुल संपत्ति है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईशान किशन की नेटवर्थ लगभग 75 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जैसे ही यह आंकड़ा सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस के बीच वायरल हुआ, पाकिस्तान में भी इस पर चर्चा शुरू हो गई.


