热门话题

इमाम-रिजवान के चयन पर PCB ने सिलेक्टर्स को नोटिस दिया:24 घंटे में जवाब मांगा, एक दिन पहले 7 खिलाड़ी वापस बुलाए थे

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरों के लिए इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान के चयन पर सवाल उठाए हैं। बोर्ड ने चयन समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 24 घंटे में दोनों को टीम में चुनने का आधार और प्रदर्शन की जानकारी मांगी है। बोर्ड के प्रवक्ता ने मंगलवार शाम को क्रिकबज से इसकी पुष्टि की। अब पाकिस्तान क्रिकेट प्रशासन के फैसलों में तर्क की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। चयन समिति में आकिब जावेद, मिस्बाह-उल-हक, सरफराज अहमद और असद शफीक शामिल हैं। नोटिस में लिखा- चयन का आधार बताएं PCB के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमैर अहमद की ओर से जारी एक पेज के नोटिस में लिखा है- ‘सक्षम अधिकारी के निर्देश पर आपसे दोनों खिलाड़ियों के चयन के आधार और तर्क के बारे में सफाई देने को कहा जाता है। इसमें चयन के मापदंड, प्रदर्शन से जुड़ी बातें और चयन प्रक्रिया के दौरान ध्यान में रखे गए अन्य सभी कारण शामिल होने चाहिए।’ इमरान, इंजमाम के चयन पर भी सवाल उठे थे यह फैसला ऐसे देश में हुआ है, जिसका खिलाड़ियों के चयन में तय प्रक्रियाओं का हमेशा पालन नहीं करने का पुराना इतिहास रहा है। इमरान खान चयन के मामलों में चयनकर्ताओं और कई बार बोर्ड के फैसलों को खारिज करने के लिए जाने जाते थे। इंजमाम-उल-हक इसका प्रमुख उदाहरण हैं। चयनकर्ताओं की आपत्तियों के बावजूद इमरान के जोर देने पर इंजमाम को टीम में चुना गया था। बाद में उन्होंने 1992 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत में अहम योगदान देकर सभी को चौंका दिया था। दोनों बैटर्स एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप रहे हैं। रिजवान ने 4 मैचों में महज 102 रन ही बनाए हैं। जबकि, इमाम के नाम 131 रन ही हैं। दोनों एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड दौरे पर 0-2 से पीछे पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर है। टीम शुरुआती 3 मैचों की सीरीज की शुरुआती 2 टेस्ट हार चुकी है और 2-0 से पिछड़ रही है। तीसरा और आखिरी मैच 9 सितंबर से शुरू होगा। एक दिन पहले 7 खिलाड़ी बदले, कोच को हटाया PCB ने एक दिन पहले सीरीज के बीच इंग्लैंड से 7 खिलाड़ियों को वापस बुलाया था। इतना ही नहीं, मुख्य कोच सरफराज अहमद समेत दो कोचों को हटा दिया। —————————————– पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मिस्बाह-उल-हक ने सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दिया; पाकिस्तान बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बोर्ड को ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा। पढ़ें पूरी खबर

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。