热门话题

इंदौर के सारांश जैन टीम इंडिया में शामिल:पहली बार टेस्ट टीम में मौका, श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे; पिता भी रहे हैं रणजी क्रिकेटर

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में सबसे खास नाम इंदौर के सारांश जैन का है, जिन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर को घरेलू क्रिकेट में वर्षों की लगातार मेहनत और शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। सारांश जैन मध्यप्रदेश क्रिकेट के भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए की ओर से दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में उन्होंने नाबाद 70 रन बनाने के साथ छह विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 54 मैचों में 2,223 रन और 188 विकेट दर्ज हैं। इंदौर से टीम इंडिया तक का सफर इंदौर में जन्मे सारांश जैन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत शहर के विजय क्लब से की। यहीं उन्होंने मध्यप्रदेश और भारत के बल्लेबाज रजत पाटीदार के साथ भी क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। वर्षों तक घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आखिरकार उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। पिता से मिली क्रिकेट की विरासत सारांश क्रिकेट परिवार से आते हैं। उनके पिता सुबोध जैन भी मध्यप्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। उनका सपना भारत के लिए खेलने का था, जो अब बेटे सारांश के जरिए पूरा होता नजर आ रहा है। परिवार की कहानी संघर्ष से भरी रही। पिता कैंसर से जूझते रहे, लेकिन उन्होंने कभी बेटे का हौसला टूटने नहीं दिया। वहीं बड़े भाई ने अपना क्रिकेट करियर छोड़कर सारांश के सपने को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दिया। 15 अगस्त से होगी पहली चुनौती भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान पर होगा। सारांश जैन के पास इस दौरे पर टेस्ट कैप हासिल कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने सफर की शुरुआत करने का सुनहरा अवसर होगा। टूर्नामेंट में शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टीम में रखा गया है लेकिन उनका खेलना या ना खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। नीतीश कुमार रेड्डी अनफिट होने के कारण टीम में नहीं चुने गए हैं। वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग के चलते पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। राहुल-जायसवाल करेंगे ओपनिंग, गिल नंबर-4 पर भारतीय बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे। कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे। साई सुदर्शन के साथ देवदत्त पडिक्कल भी टीम का हिस्सा हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत संभालेंगे। ध्रुव जुरेल रिजर्व विकेटकीपर होंगे। स्पिन में जडेजा, कुलदीप और मानव सुथार पर भरोसा स्पिन डिपार्टमेंट में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव टीम में शामिल हैं। टेस्ट डेब्यू में 7 विकेट लेने वाले मानव सुथार भी टीम में हैं। बुमराह, सिराज और प्रसिद्ध संभालेंगे तेज गेंदबाजी तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह (फिट होने पर), मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पर होगी। श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में 10 विकेट लेने वाले गुरनूर बरार भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के मजबूत दावेदार हैं। भारत को 18 साल से नहीं हरा सका श्रीलंका भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 17 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। इनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 10 सीरीज जीती हैं, जबकि श्रीलंका को 3 में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 4 सीरीज ड्रॉ रही हैं। श्रीलंका पिछले छह सीरीज से भारत को नहीं हरा सका है। टीम ने भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज जीत 2008 में दर्ज की थी, यानी उसे करीब 18 साल से भारत के खिलाफ सीरीज जीत का इंतजार है।

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。