热门话题

इंडिया ओपन अब फरवरी में होगा:बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने जनवरी का शेड्यूल बदला, 2 से 7 फरवरी तक दिल्ली में टूर्नामेंट

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले प्रदूषण और खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने इंडिया ओपन सुपर 750 का शेड्यूल बदल दिया है। 2027 में यह टूर्नामेंट जनवरी की जगह 2 से 7 फरवरी तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा। हालांकि, यह बदलाव सिर्फ 2027 के लिए है। 2028 में इंडिया ओपन फिर 25 से 30 जनवरी तक खेला जाएगा। एंटोनसेन ने प्रदूषण के कारण नाम वापस लिया था डेनमार्क के स्टार खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन ने 2026 इंडिया ओपन से प्रदूषण को वजह बताते हुए नाम वापस लिया था। BWF के नियमों के तहत सुपर 750 टूर्नामेंट से हटने पर उन्हें 5,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था। हालांकि, एंटोनसेन अब भी फरवरी में दिल्ली में टूर्नामेंट कराने के फैसले से खुश नहीं हैं। अगस्त में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए दिल्ली पहुंचे एंटोनसेन ने कहा कि जनवरी-फरवरी में दिल्ली का प्रदूषण खिलाड़ियों के लिए चिंता का विषय रहता है। उन्होंने कहा कि इस समय की जगह टूर्नामेंट को किसी बेहतर मौसम वाले समय में कराना ज्यादा उचित होगा। 2028 में फिर जनवरी में लौटेगा टूर्नामेंट BWF के नए कैलेंडर के मुताबिक इंडिया ओपन का 2027 सीजन 2 से 7 फरवरी तक होगा, जबकि 2028 में यह 25 से 30 जनवरी तक खेला जाएगा। यानी फरवरी का स्लॉट फिलहाल सिर्फ 2027 के लिए रखा गया है। BWF ने खिलाड़ियों की सेहत को प्राथमिकता बताया BWF ने नए कैलेंडर में खिलाड़ियों की रिकवरी और बेहतर खेल परिस्थितियों पर जोर दिया है। फेडरेशन ने 2027-28 के लिए 35 टूर्नामेंट का वर्ल्ड टूर कैलेंडर जारी किया है। इसके साथ 4 जनवरी 2027 से नए 3×15 स्कोरिंग सिस्टम को भी लागू किया जाएगा।

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。