热门话题

अर्शदीप की एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी:दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन टीम में, वधावन कप्तान, बडोनी उपकप्तान

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की करीब एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी हुई है। उन्हें दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए नॉर्थ जोन की टीम में चुना गया है। अर्शदीप ने अपना पिछला रेड बॉल मुकाबला पिछले साल दलीप ट्रॉफी में ही खेला था। 15 मेंबर्स की टीम में जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर-बल्लेबाज कन्हैया वधावन को कप्तान और दिल्ली के ऑलराउंडर आयुष बडोनी को उपकप्तान बनाया गया है। नॉर्थ जोन अपना पहला मैच 23 अगस्त को बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में वेस्ट जोन के खिलाफ खेलेगा। टीम में जम्मू-कश्मीर के 6 खिलाड़ियों को मौका कप्तान कन्हैया वधावन के अलावा जम्मू-कश्मीर से ओपनर कामरान इकबाल, मध्यक्रम के बल्लेबाज अब्दुल समद, स्पिन ऑलराउंडर आबिद मुश्ताक और तेज गेंदबाजों की जोड़ी सुनील कुमार व युद्धवीर सिंह टीम का हिस्सा हैं। पिछले रणजी सीजन में अब्दुल समद ने 15 पारियों में 57.53 के औसत से 748 रन बनाए थे और वे टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। कप्तान वधावन ने भी पिछले सीजन में 13 पारियों में 36.46 के औसत से 474 रन बनाए थे। कामरान इकबाल को पहली बार दलीप ट्रॉफी में मौका मिला है, जिन्होंने कर्नाटक के खिलाफ फाइनल में नाबाद 160 रन की पारी खेली थी। आबिद मुश्ताक ने पिछले सीजन में 445 रन बनाने के साथ 20 विकेट भी लिए थे। वे निशांत सिंधु के साथ टीम के स्पिन ऑलराउंडर होंगे। दिल्ली के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह टीम में दिल्ली के 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें आयुष दोसेजा और सनत सांगवान शामिल हैं, जो पिछले रणजी सीजन में दूसरे और तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। आयुष दोसेजा ने 7 मैचों की 12 पारियों में 105.44 के औसत से 949 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे। सनत सांगवान ने 7 मैचों में 69.00 के औसत से 828 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। यश धुल और आयुष बडोनी को लगातार दूसरी बार टीम में जगह मिली है। तेज गेंदबाजी और चयन पर अपडेट टीम की तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह, जम्मू-कश्मीर के युद्धवीर सिंह व सुनील कुमार और हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज संभालेंगे। पिछले रणजी सीजन के सबसे सफल गेंदबाज आकिब नबी का चयन नहीं किया गया है, क्योंकि वे भारतीय टीम के साथ श्रीलंका के अपने पहले दौरे पर जा रहे हैं। नॉर्थ जोन की पूरी टीम: कन्हैया वधावन (कप्तान, विकेटकीपर), सनत सांगवान, कामरान इकबाल, यश धुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, आयुष बडोनी (उप-कप्तान), निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युद्धवीर सिंह और निखिल कश्यप। ———————————————— दलीप ट्रॉफी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL से पहले दलीप ट्रॉफी में खेले थे विदेशी क्रिकेटर्स; टेस्ट में बेस्ट बनने के लिए शुरू हुआ था टूर्नामेंट जनवरी 1960। भारत को आजाद हुए 13 साल से ज्यादा हो गए थे। भारत विभाजन से अस्तित्व में आने वाला मुल्क पाकिस्तान हर मामले में प्रतिस्पर्धा की कोशिश में लगा था। विज्ञान, टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारत आगे निकल रहा था; लेकिन खेल, खासकर क्रिकेट और हॉकी में पाकिस्तान की टीम बेहतर रिजल्ट हासिल करने लगी थी। पढ़ें पूरी खबर

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。