नागपुर जिले के कुही तालुका में पिछले तीन वर्षों से सब-रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत अधिकारी सुधाकर निमजे का कलमेश्वर तबादला हो गया. उनकी विदाई के दौरान कार्यालय का माहौल भावुक हो गया और सहकर्मी उनसे बिछड़ने के गम में अपने आंसू नहीं रोक पाए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

