राम गोपाल यादव ने कहा कि योगी की पुलिस पहले भी अतीक के बेटे को मार चुकी है. इसलिए अतीक के बेटे अबान की मौत पर सवाल उठ रहे हैं. झांसी के लोग भी कह रहे हैं कि ये हादसा नहीं हत्या है. वो शक जता रहे हैं कि अतीक के बेटे को मारा गया है. क्या इस परिवार को पूरी तरह खत्म करने का कोई सीक्रेट प्लान है? इस पर बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा जब भी किसी माफिया या अपराधी को चोट पहुंचती है, तो सबसे ज्यादा दर्द समाजवादी पार्टी को होता है. सपा ने अपने शासनकाल में माफिया को पाला पोसा है, जबकि योगी सरकार में अपराधियों पर कानून का डंडा चल रहा है.

