दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है और भारी बारिश हो रही है. कई इलाकों में बारिश के चलते जलभराव की समस्या भी हो रही है. इसी बीच गुरुग्राम में तमाम ऑफिसों को वर्क फ्रॉम होम देने की एडवाइजरी जारी की गई है. गुरुग्राम पुलिस की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें अपील की गई है कि गुरुवार 6 अगस्त को सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जाए. पुलिस ने बताया है कि बारिश के बाद कई चौराहों और सड़कों पर पानी भरने की समस्या हो सकती है, इसीलिए ट्रैफिक और परेशानी से बचने के लिए घर से ही काम करें.



