ऑस्ट्रेलिया में आयोजित ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय का उत्साह देखने लायक था. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूरे आयोजन स्थल में जोश और उत्साह का माहौल नजर आया. कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये शो हाउसफुल है, ब्लॉकबस्टर है.” उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं और मोदी-मोदी के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा.



