Hot Topics

KKR के ऑलराउंडर रमनदीप की दुल्हन एक्ट्रेस:उम्र में 7 साल बड़ी, डांसर संग अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं; पंचकूला के गुरुद्वारे में शादी की

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

चंडीगढ़ के क्रिकेटर और KKR के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने टीवी की एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ शादी की है। 7 अगस्त को इन दोनों पंचकूला (हरियाणा) के पिंजौर के एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से आनंद कारज संपन्न किया। इसकी शादी के ढेरों फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें पंजाब के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, नमन धीर, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, आदि डांस करते दिख रहे हैं। शादी में जय भानुशाली जैसे टीवी और फिल्मों के सेलिब्रिटीज भी पहुंचे। रमनदीप सिंह को तो लोगों ने IPL में खेलते खूब देखा है, लेकिन अब लोग यह सर्च कर रहे हैं कि आखिर रमनदीप सिंह की दुल्हन कौन हैं? तमाम सोर्सेस खंगालने के बाद पता चला है कि चार्ली और रमनदीप का रिलेशनशिप 8 साल से सीक्रेटली चल रहा था। साल 2018 के आसपास जब चार्ली टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थीं और रमनदीप पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे, इसी दौरान इनकी मुलाकात किसी कॉमनफ्रेंड की पार्टी में हुई। इसके बाद से दोनों सीक्रेटली मिलते रहे। रमनदीप से चार्ली करीब 7 साल बड़ी हैं। रमनदीप के साथ रिलेशन से पहले चार्ली टीवी एक्टर व डांसर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं, चार्ली के बारे में… पहले देखिए, रमनदीप और चार्ली की शादी के 3 PHOTOS अब चार्ली चौहान की पूरी कहानी जानिए चार्ली चौहान मूल रूप से शिमला, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। उनका जन्म 8 सितंबर 1989 को शिमला में हुआ। शुरुआती पढ़ाई शिमला के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, ढल्ली से हुई है। बाद में उन्होंने ग्रेजुएशन भी की। उनके परिवार में भाई कुणाल चौहान और बहन पारुल चौहान हैं। उनके माता-पिता की जानकारी सार्वजनिक नहीं है। हालांकि, कुछ सोर्सेस बताते हैं कि चार्ली की मां का साल 2008 में निधन हो गया था। उन्होंने दिवाली के मौके पर कार दुर्घटना में अपनी मां को खोया था। उनके साथ उनके चाचा का भी देहांत हुआ था। इस गहरे सदमे में चार्ली ने दिवाली मनाना भी बंद कर दिया था। इसे लेकर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट की थी। इसके बाद चार्ली अपने पिता के साथ ही रहीं। अपना करियर बनाने के लिए चार्ली ने मुंबई का रुख किया था। उन्होंने मनोरंजन जगत में मॉडलिंग, रियलिटी शो स्टार और एक्ट्रेस के रूप में काफी काम किया है। टीवी में वह बहुत लोकप्रिय रही हैं। चार्ली ने ये रियलिटी शोज किए कुंवर अमर के साथ अफेयर की चर्चा, बाद में ब्रेकअप चार्ली चौहान का एक्टर और डांसर कुंवर अमरजीत सिंह के साथ लंबा और बेहद चर्चित अफेयर था। दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी और वे लगभग 4 से 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों ने साल 2012 में स्टार प्लस के शो नच बलिए 5 में भी बतौर कपल हिस्सा लिया था। जब चार्ली कुंवर अमर के साथ रिश्ते में थीं, तब उन्हें अमर के शो दिल दोस्ती डांस के फैंस से काफी नफरत और ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। फैंस अमर को उनकी ऑन-स्क्रीन को-स्टार के साथ देखना चाहते थे, जिसका असर चार्ली पर पड़ा। साल 2015-2016 के दौरान दोनों के बीच मतभेद बढ़े और आपसी सहमति से उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि, दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और हाल ही में रमनदीप संग शादी पर कुंवर अमर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चार्ली को बधाई भी दी है। उम्र के फासले को लेकर चर्चा अब शादी के बाद रमनदीप और चार्ली के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। चार्ली चौहान का जन्म 1989 में हुआ। जबकि, रमनदीप सिंह 1997 में जन्में। दोनों की उम्र में करीब 7 साल का अंतर है। हालांकि, फैंस इस जोड़ी की सादगी और केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 8 साल तक प्राइवेट रखा रिलेशनशिप चार्ली चौहान और रमनदीप सिंह की पहली मुलाकात और उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत कैसे हुई, इसकी सटीक जानकारी को उन्होंने पूरी तरह प्राइवेट रखी। दोनों ने 8 सालों से अपने रिश्ते को मीडिया, फैंस और सोशल मीडिया से पूरी तरह छिपा कर रखा था। उन्होंने कभी भी सार्वजनिक मंचों या इंटरव्यू में इस बात का खुलासा नहीं किया कि वे पहली बार कहां और किस तरह मिले थे। हालांकि, 8 साल के रिलेशनशिप के फिगर से पता चलता है कि दोनों साल 2018 के आसपास से एक-दूसरे के साथ हैं। उस दौरान चार्ली टीवी इंडस्ट्री में पूरी तरह एक्टिव थीं, जबकि रमनदीप सिंह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट सर्किट में अपने पैर जमा रहे थे। रमनदीप सिंह मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। ऐसा माना जाता है कि किसी कॉमन फ्रेंड, पार्टी या सोशल सर्कल के जरिए ही दोनों की पहली मुलाकात हुई होगी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 7 अगस्त 2026 को जब दोनों ने पंचकूला के गुरुद्वारे में शादी की और तस्वीरें शेयर कीं, तब उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारे 8 साल, और अब हमेशा के लिए”। इसके बाद ही दुनिया को उनके इस लंबे और गहरे रिश्ते के बारे में पता चला। रमनदीप ने क्रिकेट में बनाई पहचान रमनदीप सिंह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलते हैं। ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर उन्होंने आईपीएल में अपनी जगह बनाई। वह 2024 में आईपीएल खिताब जीतने वाली KKR टीम का हिस्सा रहे। नवंबर 2024 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच से भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। आईपीएल में अब तक उनके नाम 39 मैचों में 299 रन और 7 विकेट दर्ज हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन कौन?:मिस इंडिया फाइनलिस्ट, चंडीगढ़ से MBA किया; बादशाह-जुबिन नौटियाल संग काम कर चुकीं इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और पंजाब के रहने वाले अर्शदीप सिंह ने आखिरकार अपनी लव लाइफ पर चल रही अटकलों को खत्म कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ 2 फोटो शेयर कीं। कैप्शन में सिर्फ दो शब्द लिखे- ‘My Person’, यानी समरीन को बहुत खास बताया। पढ़ें पूरी खबर…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.