Hot Topics

IPL की बिजनेस वैल्यू 20 अरब डॉलर के पार:दुनिया की सबसे अमीर टी-20 लीग का दबदबा कायम

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की बिजनेस वैल्यू में इस साल 11 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। अब यह 20.6 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। अमेरिका की इन्वेस्टमेंट बैंक हाउलिहान लोकी की बुधवार को जारी ‘2026 IPL ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी’ में यह जानकारी सामने आई है। लगातार दूसरे साल दो अंकों में बढ़त रिपोर्ट के मुताबिक, IPL की बिजनेस वैल्यू में लगातार दूसरे साल दो अंकों में ग्रोथ दर्ज की गई है। साल 2008 में शुरू हुई यह लीग अब 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 प्रतियोगिता बन चुकी है। लीग ने ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू, स्पॉन्सरशिप, मर्चेंडाइजिंग और फ्रेंचाइजी इन्वेस्टमेंट के जरिए अपना एक मजबूत कमर्शियल मॉडल तैयार किया है। बड़े निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स में हुए मालिकाना हक के बदलाव ने बड़े निवेशकों के बीच IPL की लोकप्रियता को साबित किया है। मार्च में ब्लैकस्टोन, बोल्ट वेंचर्स, आदित्य बिड़ला ग्रुप और टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के कंसोर्टियम ने बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को लीग के रिकॉर्ड 1.78 अरब डॉलर में खरीदने का ऐलान किया था। वहीं, मई में मित्तल परिवार और अदार पूनावाला ने राजस्थान रॉयल्स को 1.65 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की। हाउलिहान लोकी के डायरेक्टर हर्ष तालीकोटी ने कहा कि फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन नई ऊंचाइयों पर है और प्राइवेट कैपिटल की भागीदारी बढ़ी है। खेल, मीडिया और कंज्यूमर का संगम तालीकोटी ने बताया कि IPL खेल, मीडिया और कंज्यूमर के अवसरों का एक अनूठा संगम है। यह मजबूत रेवेन्यू, अनुशासित लागत संरचना और बढ़ते वैश्विक दर्शकों के दम पर टिका है। ये हालिया सौदे निवेशकों का लीग की लॉन्ग-टर्म वैल्यू पर भरोसा दिखाते हैं। लीग की स्टैंड-अलोन ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 10.3 फीसदी बढ़कर 4.3 अरब डॉलर हो गई है। मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु 312 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ लीग की सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी बनी हुई है।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.