Hot Topics

IIT गोल्ड मेडलिस्ट आनंद ने किया सुसाइड:सरकारी नौकरी पाने के लिए 50 बार से ज्यादा कोशिश की, सुसाइड नोट में लिखा – पापा मुझे माफ कर देना

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सरकारी नौकरी के दबाव और असफलता के चलते आनंद कुमार ने सुसाइड कर लिया। 23 साल का आनंद कुमार कानपुर के गुजैनी में रहने वाला होनहार छात्र था। आनंद ने 2024 में पीएसआईटी कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। उसने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया था। आनंद की इस उपलब्धि पर 13 अगस्त 2024 को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उसे गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था। आनंद कॉलेज में टॉपर भी था। फिलहाल वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। लेकिन वह अपनी इस नौकरी से संतुष्ट नहीं था। वह सरकारी नौकरी का सपना देखतो था। उसने सरकारी नौकरी पाने के लिए 50 बार से ज्यादा प्रयास किए लेकिन उसे सरकारी नौकरी नहीं मिली। उसके बाद आनंद ने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा लिया। उसने सुसाइट से पहले परिवार के लिए एक नोट भी लिखा। इस पर लिखा था – मैंने 50 बार सरकारी नौकरी के लिए कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया ‘पापा मुझे माफ करना.. सॉरी। 17 जुलाई को घर में काम करने वाली महिला पहुंची, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। उसने इसकी सूचना परिजनों और गोविंदनगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो आनंद का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन बिहार से कानपुर पहुंचे। Anand Kumar, 23, a BTech graduate bronze medalist, committed by suicide in Kanpur. He had appeared for several times for govt recruitment exams left a note expressing disappointment over not securing a govt job. His elder brother sister are govt school teachers in Bihar. pic.twitter.com/7dt8TmgM3k— Arvind Chauhan (@Arv_Ind_Chauhan) July 19, 2026 मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था। आनंद का शव फंदे से झूल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना गोविंद नगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने पुष्टि की है कि छात्र ने एक बड़े पन्ने में सुसाइड नोट में अपनी पीड़ा लिखी और अपने पिता से माफी मांगी। आनंद की मां शांति देवी का साल 2011 में बीमारी से निधन हो गया था। आनंद के बड़े भाई और बहन बिहार में सरकारी शिक्षक हैं। उनके पिता एक प्राइवेट कंपनी से रिटायर्ड हैं। आनंद के पिता और अन्य परिजन घटना के समय बड़े बेटे की शादी तय करने के लिए बिहार गए हुए थे। उन्होंने रेलवे, एसएससी, बैंक और शिक्षा विभाग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 50 बार प्रयास किया था। ये खबर भी पढ़ें मॉनिटर ने बच्चे को 2 मिनट में मारे 52 थप्पड़:हेड डाउन न करने पर नर्सरी के बच्‍चे को गर्ल मॉनीटर ने पीटा; वीडियो वायरल लखनऊ में 5 साल के नर्सरी क्लास के बच्चे को क्लास की मॉनिटर ने 2 मिनट तक जमकर मारा। ये घटना क्लास टीचर की गैर मौजूदगी में हुई। क्लॉस मॉनिटर ने बच्चे को लगातार थप्पड़े मारे। उसने सिर पकड़कर लड़के के बाल भी खींचे। यह घटना लखनऊ के ALS एकेडमी की है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.