कॉमन वेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. पैरा एथलेटिक्स वर्ग में भारत को डबल मेडल मिला है. 100 मीटर रेस में भारत ने गोल्ड और सिल्वर दोनों मेडल अपने नाम किए. महाराष्ट्र के दिलीप गावित और केरल के मोहम्मद बासिल ने इस प्रतियोगिता में क्रमशः गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है. इससे पहले लॉन्ग जंप में केरल के मुरली श्रीशंकर ने लगातार दूसरी बार सिल्वर मेडल जीतकर भारतीय कैंप का मनोबल और ऊंचा कर दिया.


