उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को पूरी तरह धार देना शुरू कर दिया है। बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP National President Nitin Naveen) अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले दो दिवसीय दौरे पर नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरे को यूपी में बीजेपी के चुनावी शंखनाद और एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।


