कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराठी सुरेश का बेंगलुरु में किया गया सरप्राइज इंस्पेक्शन चर्चा का विषय बन गया है. मंत्री ने आम यात्री बनकर BMTC बसों में सफर किया और परिवहन व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की. निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने ₹100 का नोट देकर टिकट मांगा, तो कंडक्टर ने छुट्टे पैसे न होने की बात कही और कथित तौर पर उन्हें बस से उतरने तक के लिए कह दिया. करीब दो घंटे तक अलग-अलग रूटों पर यात्रा कर मंत्री ने यात्रियों की समस्याओं और बस सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद उन्होंने संबंधित ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए. अब यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.


