सूरत में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। डिंडोली इलाके में दूध से भरा टेंपो पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए, जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। कई लोग घरों में फंसे हैं, जबकि कई सोसाइटी और अपार्टमेंट जलभराव से घिरे हुए हैं। लगातार बारिश के चलते जरूरी सामानों की उपलब्धता भी प्रभावित हो रही है


