गुजरात के पोरबंदर जिले के धरमपुर गांव के पास भारतीय नौसेना का एक अनआर्म्ड UAV अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. ड्रोन के गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई. सूचना मिलते ही नौसेना, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई.



