Hot Topics

जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हराया:टेस्ट इतिहास की उनकी सबसे बड़ी जीत; मुजारबानी, नगरावा और न्यामहुरी ने 17 विकेट लिए

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

जिम्बाब्वे ने हरारे में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में महज 185 रनों पर सिमट गई और मैच तीसरे दिन ही खत्म हो गया। जिम्बाब्वे की जीत में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा। ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगरावा और न्यूमैन न्यामहुरी की तिकड़ी ने कुल 17 विकेट लिए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 140 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे ने 410 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 185 रन पर सिमट गई। तीसरे दिन बांग्लादेश की खराब शुरुआत बांग्लादेश ने तीसरे दिन की शुरुआत 1 विकेट पर 40 रन से की थी और वह जिम्बाब्वे के स्कोर से 230 रन पीछे था। ब्रैड इवांस ने शुरुआती ओवर में परेशान किया, जिसके बाद दूसरे ही ओवर में मुजरबानी ने महमूदुल हसन जॉय को गली में कैच आउट कराकर बांग्लादेश को दिन का पहला झटका दिया। लंच तक बांग्लादेश के 5 विकेट गिरे मोमिनुल हक भी मुजरबानी की एक ऐसी ही गेंद पर तीसरी स्लिप में कैच दे बैठे। नजमुल हसन शांतो और मुश्फिकुर रहीम ने कुछ बाउंड्री लगाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन यह साझेदारी ज्यादा नहीं टिक सकी। नजमुल को न्यामहुरी ने बोल्ड किया। लंच से ठीक पहले मुश्फिकुर (34 रन) भी मुजरबानी की गेंद पर लेग साइड में कैच दे बैठे, जिससे लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 117 रन हो गया। दूसरे सेशन में मुजरबानी और नगरावा का कहर लंच के बाद मुजरबानी ने तौहीद हृदोय को तीसरी स्लिप में कैच कराकर अपना चौथा विकेट लिया। इसके बाद डेब्यू कर रहे अमिते हसन और तैजुल इस्लाम ने संभलकर खेलते हुए तेजी से रन बनाए और 34 रन की साझेदारी की। हालांकि, इवांस ने शॉर्ट बॉल पर तैजुल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके अगले ही ओवर में कप्तान नगरावा ने अमिते हसन को दूसरी स्लिप में और फिर खालिद अहमद को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश का स्कोर 9 विकेट पर 162 रन कर दिया। न्यामहुरी ने लिया आखिरी विकेट इबादत हुसैन और हसन महमूद ने कुछ चौके लगाकर जिम्बाब्वे की जीत का इंतजार थोड़ा बढ़ाया। मुजरबानी अपने 5 विकेट पूरे करने के लिए यॉर्कर फेंकते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आखिरकार, न्यूमैन न्यामहुरी ने हसन महमूद को मुजरबानी के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश की दूसरी पारी को 185 रन पर समेट दिया। पहली पारी में ही तय हो गई थी जिम्बाब्वे की जीत जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने मैच के पहले ही दिन बांग्लादेश को सिर्फ 140 रनों पर समेटकर मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी। पहली पारी में न्यामहुरी ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 61 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जबकि नगरावा, मुजरबानी और इवांस को 2-2 विकेट मिले थे। जवाब में जिम्बाब्वे ने इनोसेंट काइया के पहले टेस्ट शतक (140 रन) और ब्रायन बेनेट, क्रेग इर्विन व वेस्ली मधेवेरे के अर्धशतकों की मदद से 410 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने पहली पारी में 138 रन देकर 7 विकेट लिए, जिससे उन्होंने शाकिब अल हसन के टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने (19 बार) के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

Tags :

Social Blize

http://socialblize.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.