Hot Topics

भारत-श्रीलंका गॉल टेस्ट के दूसरे दिन भी बारिश के आसार:पडिक्कल 131 नाबाद, पंत के पास 100 छक्के पूरे करने का मौका

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। रविवार को मैच का दूसरा दिन है। टीम इंडिया 288/2 के स्कोर से खेलना शुरू करेगी। देवदत्त पडिक्कल 131 और ऋषभ पंत 27 रन से अपनी-अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे। दिन के खेल में बारिश बाधा बन सकती है। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार आज भी गॉल में 73% बारिश का बारिश का पूर्वानुमान है। वर्षा के कारण पहले दिन 2 बार खेल रोकना पड़ा था। पंत टेस्ट में 100 छक्कों के करीब विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत के पास 100 छक्के पूरे करने का मौका है। वे 98 सिक्स लगा चुके हैं और 2 और सिक्स लगाते ही टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के नाम 91 छक्कों का रिकॉर्ड है। कोटक बोले- राहुल फिर उतर सकते हैं भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि उपकप्तान केएल राहुल को केवल ऐंठन हुई है। अगर वे ठीक रहते हैं, तो उम्मीद है कि कल खेलेंगे। राहुल पहले दिन बार-बार आ रहे क्रैम्प से काफी परेशान दिखे और 77 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए थे। ———————————————- गॉल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पहले दिन भारत का स्कोर 288/2; खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स हुआ भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 2 विकेट पर 288 रन बनाए। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल समय से पहले खत्म करना पड़ा। गॅाल स्टेडियम में देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं। ऋषभ पंत 27 रन पर क्रीज पर हैं। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। पढ़ें पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.