दिल्ली में बारिश ने एक बार फिर इंतजामों की पोल खोल दी है. दक्षिण दिल्ली के संगम विहार से बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है. यहां हमदर्द पब्लिक स्कूल की दीवार बारिश के बीच गिर गई. जिस वक्त ये दीवार गिरी, उस वक्त स्कूल में बड़ी संख्या में छोटे बच्चे मौजूद थे. सबसे बड़ी बात ये कि तेज बारिश के बाद सड़क और नालों का पानी स्कूल परिसर में घुस चुका था. बारिश इतनी तेज थी कि सड़क और नालों का पानी स्कूल परिसर तक पहुंच गया. स्कूल के आसपास पानी जमा हो गया और इसी दौरान दीवार भरभराकर नीचे आ गिरी. गनीमत रही कि फिलहाल किसी बच्चे के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है.


