गाजियाबाद में स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों का सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में एक युवक चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर रील बनाता दिखाई दे रहा है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए वाहन का ₹17 हजार का चालान काट दिया.

