Hot Topics

पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:यदि दिन में सपने देखना हैं तो पहले भाग्य और कर्म को समझें

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

इस बात की खूब चर्चा होती है कि हम अपने भविष्य के लिए सपने देखें। लेकिन अगर सपने देखना है तो पहले गहराई से सपनों को समझें। किस बात का सपना देख रहे हैं यह तो बाद की बात होगी। एक होती है डे-ड्रीमिंग, दिन में सपना देखना और दूसरा सपना रात को देखा जाता है। दिन का सपना एक योजना है, रात का सपना अनियोजित होता है। यदि दिन में सपने देखना हैं तो दो बातों को समझें- भाग्य और कर्म। फिर अपने सपने को हो रहे परिवर्तनों से जोड़ें। दुनिया तेजी से बदल रही है तो आपकी गति कहीं रिवर्स तो नहीं है? सपने पूरे करने हों तो दूसरों का सहयोग भरपूर लें, फायदा भी उठाएं। कौन-से काम हम सबसे अच्छे तरीके से कर सकते हैं, इसकी सूची बनाएं। और काम करते समय हमारी क्या कमजोरियां हैं, इस पर भी काम करें। क्योंकि आज अपना मकसद पूरा करने के लिए ‘हसलिंग’ का दौर है, यानी कड़ी मेहनत करना। अगर बातचीत की भाषा में कहें तो बिना उठापटक के, जुगाड़ के, आसानी से तो कुछ नहीं मिलता।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.