बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोपिकर ने अपने वीडियो मैसेज में बेबाकी से कहा है कि अगर अपने देश से प्यार करना, भारत पर विश्वास करना और उसकी तरक्की की कामना करना ‘भक्ति’ या ‘अंधभक्ति’ है, तो उन्हें ‘अंधभक्त’ कहलाने पर गर्व है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी यह भक्ति किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह से उनके देश (भारत) के लिए है. उनका मूल मंत्र ‘नेशन फर्स्ट’ है. ईशा ने यह भी साफ किया कि देशभक्त होने का मतलब यह नहीं है कि आप सरकार से सवाल नहीं कर सकते. वे सरकार की नीतियों से असहमत हो सकती हैं और सवाल पूछ सकती हैं, फिर भी उनका अपने देश के प्रति प्यार कभी कम नहीं होगा.

