यूपी के सहारनपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबंधन के बीच की आपसी कलह को उजागर करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच तीखी नोकझोंक और जमकर बहस हुई. विवाद उस समय शुरू हुआ जब बैठक के दौरान अधिकारियों के सामने सवाल उठाने और अपनी बात रखने को लेकर दोनों नेता आपस में भिड़ गए.

