Hot Topics

विंबलडन के पहले दिन डिफेंडिंग चैंपियन सिनर हारने से बचे:पांच सेटों तक चला मैच; 39 साल के जोकोविच की जीत से शुरुआत

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Aliquam non leo id magna vulputate dapibus. Curabitur a porta metus. In viverra ipsum nec vehicula pharetra. Proin egestas nulla velit, id faucibus mi ultrices et.

लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन की शुरुआत हो गई है। पहले ही दिन कई बड़े खिलाड़ियों को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा।
25वें ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में जुटे सर्बिया के 39 साल के नोवाक जोकोविच ने चीन के वू यिबिंग को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। हालांकि, उन्हें जीत के लिए चार सेट तक खेलना पड़ा। वहीं, मौजूदा चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर भी एक समय हार के करीब पहुंच गए थे। लेकिन उन्होंने करीब साढ़े तीन घंटे तक चले मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए पांच सेट में जीत दर्ज की। महिला एकल में जापान की नाओमी ओसाका ने फ्रांस की एल्सा जैकमोट को 6-1, 7-5 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। ओसाका कोर्ट पर पारंपरिक जापानी परिधान ‘किमोनो’ से प्रेरित सफेद ड्रेस पहनकर उतरीं। विंबलडन के नियमों के मुताबिक सभी खिलाड़ियों को सफेद ड्रेस में ही खेलना होता है। फ्रेंच ओपन की हार के जोकोविच की वापसी जोकोविच फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में ब्राजील के युवा खिलाड़ी जोआओ फोंसेका से हारने के बाद पहली बार कोर्ट पर उतरे थे। मैच के बाद जोकोविच ने कहा,’आज का मैच मेरे लिए वाकई चुनौतीपूर्ण था। मैं जीत से खुश हूं, लेकिन पूरी तरह तरोताजा महसूस नहीं कर रहा हूं। सच कहूं तो कोर्ट पर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि यह टूर्नामेंट का पहला ही दौर है। डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनर को साढ़े तीन घंटे तक संघर्ष करना पड़ा विंबलडन के डिफेंडिंग मेन्स चैंपियन यानिक सिनर को पहले ही राउंड में दुनिया के 50वें नंबर के खिलाड़ी मियोमिर केकमानोविच के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा। हालांकि साढ़े तीन घंटे तक चला यह मुकाबला सिनर ने 5 सेट में जीत लिया। पिछले साल कार्लोस अल्काराज़ को हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब जीतने वाले सिनर इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरे थे। मुकाबले के शुरुआती दबाव में सिनर से कई गलतियां हुईं, जिससे केकमानोविच ने पहला सेट जीत लिया। इसके बाद सिनर ने वापसी की, लेकिन तीसरे सेट में वे कोर्ट पर फिसल कर गिर गए। चौथे सेट के दौरान सिनर के सफेद जूते से खून बाहर आने लगा था। मैच के बाद उन्होंने बताया कि उनके पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था, लेकिन वे इस दर्द के बाद भी खेलते रहे। साढ़े तीन घंटे चले इस मुकाबले में सिनर ने केकमानोविच को 4-6, 6-3, 6-7, 6-2, 6-3 से हरा दिया। जीत के बाद सिनर ने कहा,’सेंटर कोर्ट पर पहला मैच खेलना सम्मान की बात है। शुरुआत काफी नर्वस करने वाली थी, लेकिन मैं खुश हूं कि मैंने खुद को संभाला और मैच जीत लिया। नाओमी ओसाका का ‘किमोनो’ लुक चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका ने मैच जीतने के साथ-साथ फैंस का दिल भी जीता। विंबलडन के सख्त नियम (सिर्फ सफेद कपड़े पहनने की अनुमति) के बीच ओसाका कोर्ट पर पारंपरिक जापानी पोशाक ‘किमोनो स्टाइल की सफेद ड्रेस पहनकर पहुंचीं। जब वे कोर्ट की तरफ जा रही थीं, तो लोग उनके इस फैशन स्टेटमेंट को देखकर हैरान रह गए। ओसाका ने फ्रांस की एल्सा जैकमोट को 6-1, 7-5 से आसानी से मात दी।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, mattis, pulvinar dapibus leo.

Top categories

Tags

Blazethemes @2024. All Rights Reserved.