Hot Topics

हरियाणा के कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट्स की PM मोदी से मुलाकात:बॉक्सर साक्षी चौधरी ने मोदी संग बनाया VIDEO, बोलीं- PM बहुत ही हम्बल

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम को कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इनमें हरियाणा के वे 11 खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने इस बार 11 पदक देश की झोली में डाले। इनमें 7 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल और 2 कांस्य मेडल जीते हैं। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ली, जिसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील के तौर पर शेयर किया। इस रील की खास बात यह रही कि बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली हरियाणा की साक्षी चौधरी ने इस मुलाकात की जानकारी दी। साक्षी ने कहा- हेलो फ्रेंड्स, दिस इज साक्षी चौधरी। आज हम सब कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट को हमारे ऑनरेबल पीएम सर ने बुलाया है और हमें बहुत प्राउड फील हो रहा है इस बात पर। हमें इनसे मिलकर बहुत ही अच्छा लगा। ये बहुत ही हंबल हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि “जो खेलेगा, वो खिलेगा, ऑलवेज चियर फॉर भारत। उन्होंने खिलाड़ियों से भारत माता की जय के नारे भी लगवाए। उधर, साक्षी चौधरी के पिता मनोज ने बताया कि 4 दिन पहले PM से मुलाकात का इनविटेशन मिला था। रविवार सुबह करीब 7 बजे साक्षी को लेने सरकार की ओर से गाड़ी पहुंची। साक्षी घर से चूरमा खाकर निकली थी और काफी उत्साहित थी। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर खिलाड़ियों ने क्या कहा… पीएम से मुलाकात को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 39 मेडल जीतकर ओवरऑल मेडल तालिका में चौथा स्थान हासिल किया है। भारत ने टोटल 13 गोल्ड मेडल, 17 सिल्वर मेडल और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते। प्रधानमंत्री आवास पहुंचे एथलीटों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और अपने अनुभव साझा करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। परंपरा के मुताबिक, पीएम मोदी आज सभी पदक विजेताओं को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित करेंगे और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए उनका मार्गदर्शन करेंगे। साक्षी के पिता बोले- घर से चूरमा खाकर निकली थी बता दें कि भिवानी के धनाना गांव की रहने वालीं साक्षी चौधरी ने 2026 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम बॉक्सिंग कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। साक्षी ने बताया कि उन्होंने मुक्केबाजी की शुरुआत ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह को देखकर की थी। क्रिकेटर विराट कोहली ने यात्रा में उनका काफी साथ दिया है और वह उनके स्पॉन्सर रहे हैं। उधर, साक्षी की पीएम मोदी की मुलाकात पर उनके पिता मनोज ने बताया कि साक्षी को 4 दिन पहले PM से मुलाकात का इनविटेशन मिला था। रविवार सुबह करीब 7 बजे सरकार की ओर से गाड़ी लेने पहुंची। साक्षी घर से चूरमा खाकर निकली थी और काफी उत्साहित थी। वह कह रही थी कि प्रधानमंत्री से बात करके अपना मनोबल बढ़ाएगी। सीमा कालीरमन बोलीं-आई एम सो एक्साइटेड सीमा कालीरमन ने मीडियो से बातचीत में कहा कि आई एम सो एक्साइटेड। मुझे अपने प्रधानमंत्री जी से मिलने का मौका मिल रहा है और हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह ऐसा कुछ करे या फिर उनको एक बार मौका मिले कि वह अपने प्रधानमंत्री से मिले। अभी हमारे जो प्रधानमंत्री हैं, वे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं हर एक चीज के लिए। वे काफी हेल्प भी करते हैं। वे समय-समय पर पूछते भी रहते हैं कि क्या कुछ चल रहा है। सीमा ने आगे बताया कि जैसे ही मेडल आया, उन्होंने हमें बधाइयां भी दी हैं। वे बिल्कुल एथलीट बन जाते हैं, अगर कोई नॉर्मल पर्सन है तो वह नॉर्मल पर्सन बन जाते हैं। वह बहुत ही हंबल हैं, उनका नेचर बहुत ही स्वीट है, वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं। मुक्केबाजों ने सबसे ज्यादा मेडल जीते भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते। यानी हर चार में से एक मेडल बॉक्सिंग से आया। एथलेटिक्स में 10 मेडल आए, लेकिन इसमें गोल्ड नहीं मिला। वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला। कुल मिलाकर 39 में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए। हरियाणा के इन खिलाड़ियों ने जीते कॉमनवेल्थ में मेडल्स.. ———————————– ये खबर भी पढ़ें….. कॉमनवेल्थ में हरियाणवियों के 11 मेडल:7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज; बॉक्सर प्रिया बोलीं- मीठा छोड़ा था, अब घेवर खाऊंगी ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। सबसे ज्यादा दबदबा बॉक्सिंग में रहा, जहां हरियाणा के खिलाड़ियों ने 6 गोल्ड और 1 सिल्वर जीता। (पूरी खबर पढ़ें)

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.