फुकेट से नई दिल्ली आ रही Air India की एक फ्लाइट के दौरान अचानक गंभीर टर्बुलेंस की घटना सामने आई है. इस दौरान विमान को तेज झटके लगे, जिससे कई यात्री घायल हो गए और विमान में अफरातफरी मच गई. हालांकि, पायलट और क्रू ने स्थिति संभालते हुए विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया.


