हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर कहर बरपा रहा है. सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में बाता नदी पर बना 74 साल पुराना पुल तेज बहाव में टूट गया. राहत की बात यह रही कि समय रहते पुल पर आवाजाही बंद कर दी गई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. वहीं, मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

