Hot Topics

हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:पिछले 10 साल से टीम इंडिया नहीं हारी; जीते तो टॉप-8 में पहुंचेंगे

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा। पूल-D का यह मुकाबला वैगनर हॉकी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे से से खेला जाएगा। टीम इंडिया पिछले 10 साल से पाकिस्तान के खिलाफ अजेय है। दोनों टीमों 19 मैच हुए हैं। इनमें भारत 17 मैच जीता, जबकि 2 ड्रॉ रहे। पाकिस्तान ने आखिरी बार साउथ एशियन गेम्स 2016 के फाइनल में भारत को 1-0 से हराया था। भारत पहला मुकाबला वेल्स से 3-1 से जीता, जबकि इंग्लैंड से 1-4 से हार गया। टीम 2 मैचों में 3 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम यह मैच जीती तो 6 अंक के साथ अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। वहीं अगर पाकिस्तान हारा तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वर्ल्ड कप में भी भारत का पलड़ा भारी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं। भारत 3 मैच जीता, जबकि 2 में पाकिस्तान को जीत मिली। दोनों टीमों की वर्ल्ड कप में पिछली भिड़ंत 2010 में हुई थी। नई दिल्ली में हुए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था। 1975 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता दोनों टीमों की सबसे यादगार भिड़ंत 1975 के वर्ल्ड कप फाइनल में हुई थी। तब भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर पहली और अपनी इकलौती वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी। इस साल प्रो लीग के यूरोपियन लेग में भी भारत ने पाकिस्तान को लगातार दो मुकाबलों में 7-1 और 4-3 से हराया था। 53 साल पहले जहां भारत-पाकिस्तान खेले, फिर वहीं मुकाबला वैगनर स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 1973 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। बीपी गोविंदा ने 62वें मिनट में गोल किया था। फाइनल भी इसी स्टेडियम में हुआ। तब भारत को मेजबान नीदरलैंड्स से पेनल्टी स्ट्रोक में हार मिली थी। हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट के टॉप गोल स्कोरर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल दागे हैं। वे अब तक 2 मैचों में 3 गोल कर चुके हैं। उनके तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनसे फिर टीम को गोल की उम्मीद होगी। दोनों टीमों का स्क्वॉड भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, सुमित, नीलकंता शर्मा, लालगे आदित्य अर्जुन, शशिकुमार मोहिथ होन्नेनहल्ली, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, यशदीप सिवाच, संजय, सूरज करकेरा (गोलकीपर), राजिंदर सिंह, शिलानंद लाकड़ा। पाकिस्तान: महमूद अबू (कप्तान), वकार (गोलकीपर), मुहम्मद अब्दुल्ला, सुफियान खान, मोइन शकील, वहीद अशरफ राणा, हन्नान शाहिद, जिक्रिया हयात, अरशद लियाकत, अदील लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, अम्माद बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन, अब्दुल रहमान, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू महमूद, अली रजा (गोलकीपर), अब्दुल मनान, मुहम्मद अम्माद। 19 अगस्त को होने वाले सभी मुकाबले…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.