Hot Topics

हॉकी वर्ल्ड कप में आज इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत:सिरसा के राजिंदर सिंह पर सबकी नजरें; वेल्स मैच में गोल के बेहतर मौके बनाए

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

नीदरलैंड और बेल्जियम में हो रहे वर्ल्ड हॉकी कप (FIH) में भारतीय हॉकी टीम का अपना पहला मैच जीतने के बाद आज सोमवार को इंग्लैंड की टीम के साथ दूसरा मैच होना है। भारतीय टीम का मैच नीदरलैंड के अम्सटेलवीन स्थित वैगेनर स्टेडियम में ये मैच खेला जाएगा और भारतीय समय के अनुसार शाम करीब साढ़े 6 बजे मैच लाइव देख सकेंगे। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण स्टार स्पोर्टस और जियो सिनेमा और जियो हॉट स्टार पर उपलब्ध रहेगी। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम को ग्रुप-डी में रखा गया है, जिसमें इंग्लैंड, वेल्स और पाकिस्तान शामिल है। इसके बाद भारत का अगला तीसरा मैच पाकिस्तान के साथ होना है। पुल ए में नीदरलैंड्स, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस और पुल बी में बेल्जियम, जर्मनी, जापान, चिली और पुल सी में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, मलेशिया शामिल है। क्वार्टर और सेमी में ये विजेता टीमें आपस में भिड़ेंगी। फोन के जरिए संपर्क में कोच इस समय उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया में हैं और वे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में हॉकी प्लेयर राजिंदर सिंह के कोच हरविंदर सिंह की उनसे समय-समय पर फोन के जरिए संपर्क में हैं और उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। वे लाइव देखेंगे। इसे बाद में अपडेट किया जाएगा। हॉकी प्लेयर राजिंदर सिंह का कहना है कि उनको पहले ही मैच में सफलता मिली है, तो इससे उनमें पूरा कॉन्फिडेंस है और दूसरा मैच भी आज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। राजिंदर ने निभाई मिड फिल्डर की भूमिका सिरसा के राजिंदर सिंह ने पिछले मैच में वेल्स के खिलाफ भारतीय टीम में मिडफिल्डर के रूप में अहम भूमिका निभाई। राजिंदर ने मैच के दौरान बेहतरीन खेल दिखाते हुए अग्रिम पंक्ति (फॉरवर्ड खिलाड़ियों) के लिए गोल करने के कई शानदार मौके बनाए और भारत के आक्रमण को वेल्स टीम पर लगातार मजबूत बनाए रखा। मैच शुरू होने के ठीक 3 मिनट बाद यानी 11वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। इसके बाद उन्होंने तीसरे क्वार्टर (43वें मिनट) में अपना दूसरा गोल कर भारत को 3-0 से आगे किया। मैच के आखिरी क्वार्टर (56वें मिनट) में वेल्स के सैम वेल्श ने एक गोल दागकर स्कोर 3-1 किया, लेकिन वे भारत के (डिफेंस) को दोबारा नहीं भेद पाए। दूसरे क्वार्टर में राजिंदर सिंह, अभिषेक और मनदीप सिंह ने मिलकर कई आक्रामक मौके तैयार किए, जिससे विपक्षी टीम लगातार दबाव में रही। सरदारा सिंह भी यहीं के रहने वाले रानियां के संत नगर स्थित (श्री जीवन नगर), जिसे हॉकी की नर्सरी कहा जाता है। हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह इसी गांव के निवासी है और इसी गांव से हॉकी स्टार सरदारा सिंह हैं, जोकि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं। अब इसी गांव से भारतीय टीम में खेलने वाले राजिंदर सिंह दूसरे हॉकी खिलाड़ी होंगे। खिलाड़ी राजिंदर सिंह के पिता सुखदेव सिंह ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बात करते हुए बताया कि बेटे राजिंदर को बचपन से ही हॉकी खेलने का बहुत शौक था। उन्होंने कहा, “राजिंदर तीसरी कक्षा से ही हॉकी का शौकीन था। वह अक्सर रात को सोते समय मुझसे कहता था कि पापा, मैं बड़ा होकर हॉकी का एक बहुत बड़ा और अच्छा खिलाड़ी बनूंगा। भारतीय हॉकी टीम में चयन होने से आज मेरे बेटे का यह सपना पूरा होने जा रहा है। वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रहे राजिंदर सिंह 24 वर्षीय राजिंदर सिंह हॉकी वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रहे हैं। उनके साथ कुछ और अन्य खिलाड़ी भी पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। राजिंदर सिंह पिछले कई सालों की मेहनत रंग लाई है और बेहतर मिडफिल्डर है। राजिंदर के पिता का नाम सुखदेव सिंह और माता का नाम अमनदीप कौर है। उनके पिता ने यह भी बताया कि राजिंदर सिंह पहले एशिया कप जीत चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने लीग में (हैदराबाद की) तूफान टीम की ओर से भी खेला है और लगभग 3-4 नेशनल कप भी जीते हैं। जूनियर टीम में चयन के बाद उन्होंने लीग में प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनका सीनियर टीम में चयन हुआ

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.