अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “सबका साथ सबका विकास” का नारा देने वाली सरकार बच्चों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है. उनका आरोप है कि सांसदों को थाने में बैठाया गया है और बाहर बच्चों की पिटाई की जा रही. उन्होंने NEET परीक्षा में हुई धांधली का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है और सरकार की क्रेडिबिलिटी कहां है. सांसद ने कहा कि सरकार विश्वगुरु और अमृतकाल की बात करती है, लेकिन अपने मंत्रियों और UP के मुख्यमंत्री तक को नहीं हटा पा रही. उनके अनुसार, ये सरकार नहीं, सरकार का अहंकार है.

