Hot Topics

स्पोर्ट्स अपडेट:हर्षित-वरुण हैमस्ट्रिंग चोट से इंग्लैंड सीरीज से बाहर; अश्विन मेजर लीग क्रिकेट नहीं खेलेंगे

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें टी-20 से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का अभी ऐलान नहीं किया गया है। दोनों खिलाड़ियों को ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी-20 के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। वरुण IPL 2026 के दौरान बाएं पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद खेलते रहे थे। इसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज और आयरलैंड दौरा मिस किया था। बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब पूरा करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड सीरीज से वापसी की थी। इस सीरीज में उन्होंने दो मैचों में 1 विकेट लिया। दूसरी ओर, हर्षित राणा को 2026 टी-20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में घुटने में चोट लगी थी। इसके चलते वे पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे। सर्जरी और लंबे रिहैब के बाद उन्होंने आयरलैंड दौरे से टीम इंडिया में वापसी की थी। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
घुटने की चोट से मेजर लीग क्रिकेट से बाहर हुए अश्विन भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दाएं घुटने की चोट के कारण मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी टीम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल को पूरे सीजन के लिए टीम में शामिल किया गया है। अश्विन की चोट के कारण अगस्त के अंत में शुरू होने वाली यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (ETPL) में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। इस लीग में वे राहुल द्रविड़ की टीम डबलिन गार्डियंस के कप्तान और मेंटर की भूमिका निभाने वाले हैं। अश्विन ने इस सीजन MLC में सिर्फ एक मुकाबला खेला। टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 2 ओवर में 24 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके। इससे पहले भी घुटने की इसी चोट के कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी, जिसके चलते उनका पहला बिग बैश लीग (BBL) सीजन भी नहीं हो पाया था। मुस्तफिजुर जिम्बाब्वे दौरे से बाहर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। पहले वनडे के दौरान चोटिल होने के बाद वे दूसरा मैच भी नहीं खेल सके थे। अब उनकी चोट के चलते द हंड्रेड 2026 के शुरुआती मुकाबले भी छूटने की संभावना है। मुस्तफिजुर को द हंड्रेड के पूरे सीजन (20 जुलाई से 20 अगस्त) में खेलने के लिए BCB ने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दिया था। उन्हें बर्मिंघम फीनिक्स ने 1 लाख पाउंड (लगभग 1.15 करोड़ रुपए) के बेस प्राइस पर साइन किया था। वे द हंड्रेड खेलने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बनने वाले थे। बांग्लादेश के टीम फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने बताया कि जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में गेंदबाजी के दौरान मुस्तफिजुर की दाईं हैमस्ट्रिंग में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.