Hot Topics

स्टार्क टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट वाले लेफ्ट-आर्म गेंदबाज बने:हेराथ का 433 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा; कपिल देव की बराबरी

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट के दूसरे दिन मिचेल स्टार्क ने शादमान इस्लाम को आउट कर अपना 434वां टेस्ट विकेट लिया। इसके साथ ही वे टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट-आर्म गेंदबाज बन गए। स्टार्क ने श्रीलंका के रंगना हेराथ के 433 विकेट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। वहीं, बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 130 रन बना लिए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर है। कपिल देव के 434 विकेट की बराबरी 434 विकेट के साथ स्टार्क ने भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव के टेस्ट विकेटों की भी बराबरी कर ली। कपिल ने 131 टेस्ट में 434 विकेट लिए थे, जबकि स्टार्क ने यह आंकड़ा 106 टेस्ट में हासिल किया। अब स्टार्क टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं। उनसे आगे 439 विकेट के साथ साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन हैं। 400+ विकेट लेने वाले दूसरे लेफ्ट-आर्म पेसर स्टार्क 400 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे लेफ्ट-आर्म पेसर हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के वसीम अकरम ने 414 विकेट लिए थे। स्टार्क अब अकरम को पीछे छोड़ चुके हैं और लेफ्ट-आर्म पेसर के साथ-साथ सभी लेफ्ट-आर्म गेंदबाजों में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया 198 पर ऑलआउट, हसन महमूद ने लिए 6 विकेट स्टार्क के रिकॉर्ड वाले दिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 198 रन पर ऑलआउट हो गया। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने 55 रन देकर 6 विकेट लिए। स्टीव स्मिथ ने 71 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… स्कॉटलैंड के लाइल रॉबर्टसन ने डेब्यू पर 6 विकेट लिए:कागिसो रबाडा-फिदेल एडवर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी, स्कॉटलैंड ने कनाडा को 170 रन से हराया स्कॉटलैंड के फोर्थहिल में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 का ट्राई-सीरीज मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें स्कॉटलैंड के 23 साल के ऑफ-स्पिनर लाइल रॉबर्टसन ने वनडे डेब्यू पर 6 विकेट लिए। वे पुरुष वनडे डेब्यू पर 6 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.