शेयर बाजार में आज यानी 12 अगस्त को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट 24,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। रियल्टी और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट है। मोलबायो डायग्नोस्टिक्स और धूत ट्रांसमिशन के IPO का आखिरी दिन मोलबायो डायग्नोस्टिक्स और धूत ट्रांसमिशन के IPO का आज आखिरी दिन है। मोलबायो डायग्नोस्टिक्स IPO के जरिए 939.70 करोड़ और धूत ट्रांसमिशन 3,066.89 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा 11 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 1,494 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 11 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 388 अंक की गिरावट के साथ 78,154 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 112 अंक की गिरावट रही, ये 24,472 पर बंद हुआ था।

