राजस्थान में रविवार (12 जुलाई) से सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम शुरू हो रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 27 जिलों में 1221 सेंटर हैं। पहले दिन (आज) 2 पारियों में पेपर होगा। पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) और दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा होगी। सवाई माधोपुर शहर के एक सेंटर पर 20 मिनट की देरी से मेटल डिटेक्टर पहुंचा। इससे पहले बिना मेटल डिटेक्टर की जांच के ही अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। अभ्यर्थियों को एग्जाम शुरू होने के एक घंटे पहले तक ही एंट्री दी गई। परीक्षा के लिए 12 लाख 30 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। यह भर्ती कुल 9,651 पदों पर की जाएगी। यह इस साल होने वाली बड़ी परीक्षाओं में से एक है। सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में सबसे कम पोस्ट गुजराती में और मैथ्स में सबसे ज्यादा पद हैं। एग्जाम को चार वर्गों (ग्रुप्स) में बांटा गया है, जो 12 से 18 जुलाई 2026 तक होंगे। परीक्षा केंद्रों की PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…


