Hot Topics

सिर्फ प्यादों पर एक्शन क्यों? राम मंदिर दान चोरी मामले में क्या बोले अयोध्या के संत?

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Aliquam non leo id magna vulputate dapibus. Curabitur a porta metus. In viverra ipsum nec vehicula pharetra. Proin egestas nulla velit, id faucibus mi ultrices et.

राम जन्मभूमि आंदोलन के संघर्ष, कारसेवकों के बलिदान और 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ. लेकिन आज उसी पावन नगरी से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने पूरे देश के राम भक्तों और सनातनियों के दिल को झकझोर कर रख दिया है. राम मंदिर के चढ़ावे और चंदे में चोरी के आरोपों ने पूरी अयोध्या को आहत कर दिया है. इस वीडियो में NDTV आपको ग्राउंड जीरो- अयोध्या की प्रसिद्ध ‘राम की पैड़ी’ पर लेकर आया है. यहां के तपस्वी साधु-संतों से जानिए कि इस पूरे घटनाक्रम और चंदा चोरी के आरोपों पर उनके मन की क्या पीड़ा है. ₹1-₹1 भीख मांगकर और कड़ाके की ठंड में ठंडे पानी में खड़े होकर मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने वाले संतों का गुस्सा आज सातवें आसमान पर है.

संतों ने खुले तौर पर ट्रस्ट से जुड़े बड़े चेहरों की निष्पक्ष जांच की मांग की है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के न्याय पर भरोसा जताया है. क्या यह वाकई केवल ‘छोटी मछलियों’ की गिरफ्तारी तक सीमित रहेगा, या फिर इस महा-घोटाले में शामिल ‘मगरमच्छ’ भी कानून के शिकंजे में आएंगे? पूरा वीडियो देखें और जानें कि राम की नगरी के संतों का इस पूरे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और कथित चोरी पर क्या कहना है.

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, mattis, pulvinar dapibus leo.

Top categories

Tags

Blazethemes @2024. All Rights Reserved.