सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन सुरंग पर बड़ा लैंडस्लाइड हो गया है. मलबे में दबने से अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है. हादसे के वक्त कई मजदूर सुरंग में फंसे हुए हैं. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की टीमें मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं. तस्वीरों में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है.


