Hot Topics

साइबर लिटरेसी- क्या वॉट्सएप पर इनकम टैक्स नोटिस आया है:ये फ्रॉड मैसेज है, ठगों से सावधान रहें, इन 7 तरीकों से पहचानें फेक मैसेज

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

क्या आपके वॉट्सएप पर भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम से मैसेज आया है? अगर हां तो सावधान हो जाएं। यह साइबर फ्रॉड है। इन दिनों साइबर ठग आयकर विभाग के नाम से फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को ठग रहे हैं। वॉट्सएप पर आए मैसेज में दावा किया जाता है कि आपका टैक्स रिफंड रुका हुआ है, आपके ITR में गड़बड़ी है। ठग इसके साथ फिशिंग लिंक, PDF या APK फाइल भेजते हैं। इस पर क्लिक करते ही यूजर ठगों के जाल में फंस जाता है। हाल ही में ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (I4C) ने इस तरह के फर्जी मैसेज को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। I4C गृह मंत्रालय के अन्तर्गत काम करता है। इसलिए ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में आज हम फेक इनकम टैक्स नोटिस के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- भारत सरकार ने फेक इनकम टैक्स नोटिस से सावधान किया है। ये स्कैम क्या है? जवाब- यह एक फिशिंग स्कैम है। इसमें ठग इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम से वॉट्सएप पर फर्जी नोटिस भेजते हैं। वे टैक्स रिफंड, ITR में गड़बड़ी या जुर्माने का डर दिखाकर लिंक या फाइल पर क्लिक करने के लिए कहते हैं। इससे वे ठगी को अंजाम देते हैं। हाल ही में ‘PIB फैक्ट चेक’ ने भी ऐसे एक फर्जी नोटिस के बारे में चेतावनी जारी की है। इसमें यूजर के ₹6,000 टैक्स बकाया होने का दावा किया गया था। सरकार ने इसे फर्जी बताया है। सवाल- ठग लोगों को इस स्कैम में कैसे फंसाते हैं? जवाब- ठग इनकम टैक्स विभाग के नाम पर फर्जी नोटिस भेजकर लोगों को डराते हैं। ठगी का पूरा खेल ग्राफिक में देखिए- सवाल- .zip और .exe फाइलें क्या हैं? ये क्याें रिस्की होती हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- फोन में मालवेयर इंस्टॉल होने के क्या नुकसान हैं? जवाब- इससे साइबर ठग डिवाइस और उसमें मौजूद डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- स्कैमर्स किन लोगों को निशाना बनाते हैं? जवाब- वैसे तो कोई भी व्यक्ति इनका शिकार हो सकता है। लेकिन स्कैमर्स आमतौर पर ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं, जिन्हें सरकारी प्रक्रियाओं, ऑनलाइन सर्विसेज या साइबर सुरक्षा की जानकारी कम होती है, जैसेकि- सवाल- लोग वॉट्सएप पर आए नोटिस के झांसे में क्यों फंसते हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- इनकम टैक्स नोटिस से जुड़े फैक्ट्स क्या हैं? जवाब- इसे दो पॉइंट्स से समझिए- फैक्ट 1 फैक्ट 2 सवाल- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्स का नोटिस कैसे भेजता है? जवाब- आयकर विभाग अपने आधिकारिक नोटिस ई-फाइलिंग पोर्टल (eportal.incometax.gov.in) पर जारी करता है। इसके अलावा नोटिस की जानकारी रजिस्टर्ड ईमेल और SMS के जरिए भी भेजी जाती है। अगर किसी नोटिस पर शक हो तो आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग–इन करके उसकी पुष्टि करें। सवाल- फेक इनकम टैक्स नोटिस कैसे पहचानें? जवाब- कुछ आसान संकेतों से फर्जी इनकम टैक्स नोटिस की पहचान कर सकते हैं। ग्राफिक में सभी संकेत देखिए- सवाल- अगर वॉट्सएप पर टैक्स का नोटिस आए तो क्या करें? जवाब- ऐसी स्थिति में तुरंत ये कदम उठाएं- सवाल- अगर गलती से लिंक खुल जाए, फाइल डाउनलोड हो जाए तो तुरंत क्या कदम उठाएं? जवाब- ऐसे में घबराएं नहीं। नुकसान से बचने के लिए तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाएं, जैसेकि- सवाल- कौन-सी जानकारी कभी-भी किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए? जवाब- अपनी कुछ फाइनेंशियल और पर्सनल डिटेल्स कभी भी किसी से नहीं शेयर करनी चाहिए। पूरी लिस्ट नीचे देखें– …………………… ये खबर भी पढ़ें… साइबर लिटरेसी- रक्षाबंधन पर साइबर फ्रॉड का रिस्क:ऑनलाइन राखी खरीदते हुए बरतें 9 सावधानियां, जानें किसी भी स्कैम से कैसे बचें रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। इस दौरान लोग ऑनलाइन राखी, मिठाई और गिफ्ट ऑर्डर करते हैं। बढ़ती ऑनलाइन खरीदारी के साथ साइबर ठग भी एक्टिव हो जाते हैं। वे लोगों को ठगने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.