जयपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय आयुषी शर्मा पर अपनी मां नीरज शर्मा की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. जांच में सामने आया कि सरकारी नौकरी और पारिवारिक संपत्ति पाने की कथित लालच में उसने सुपारी किलर हायर कर हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की. पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है.



