Hot Topics

सपा ने चलवाई थीं रामभक्‍तों पर गोलियां, हमने अयोध्‍या को दी नई पहचान… विपक्ष को योगी की खरी-खरी

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर राम मंदिर के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम की रिपोर्ट और राम मंदिर ट्रस्ट में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बीच सीएम योगी ने अयोध्या में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा और समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पर तीखा सियासी हमला बोला. सीएम योगी ने इस दौरान कहा, ‘एक समय था, जब अयोध्‍या को नजरअंदाज कर दिया गया था. सरयू का पानी सड़ता रहता था, कोई देखने वाला नहीं था. लेकिन डबल इंजान की सकार आने के बाद अयोध्‍या को एक नई पहचान मिली है. हम लोगों ने अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बना कर सनातन धर्म की एक सांस्कृतिक राजधानी के रूप में फिर से उसकी स्थापना के साथ जोड़ा है.’ मुख्‍यमंत्री योगी ने एक बार फिर दोहराया कि समाजवादी पार्टी ने तो रामभक्‍तों पर गोलियां तक चलवा दी थीं. राम मंदिर बनने की दिशा में कई बार रोड़ा अटकाया. लेकिन अब इसी राम मंदिर की चर्चा विदेशों में तक में हो रही है.     

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.