Hot Topics

श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 37 रन चाहिए:भारत के स्कोर से 238 रन पीछे, 2 विकेट बचे; कोलंबो टेस्ट का चौथा दिन आज

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। बुधवार को मैच का चौथा दिन है। श्रीलंका पहली पारी में 265/8 के स्कोर से आगे खेलेगा। वह भारत के पहली पारी के स्कोर 503/9 से 238 रन पीछे है। सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 10:00 बजे मैच शुरू होगा। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी 37 रन बनाने हैं। सोनल दिनूशा 85 और लाहिरू कुमारा 8 रन पर नाबाद हैं। तीसरे दिन बारिश की वजह से 2 बार खेल रुका था। चौथे दिन की बारिश का अनुमान है। पंत की चोट पर मोर्केल बोले- रातभर नजर रखेंगे ऋषभ पंत के चोट की वजह से तीसरे दिन उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की। पंत के दाएं कंधे पर चोट लगी है। साथ ही पहले दिन उनकी कलाई पर भी गेंद लगी थी, जिसके बाद वे रिटायर्ट हर्ट हो गए थे। उनकी चोट पर भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्केल ने कहा कि उम्मीद है कि वे चौथे दिन विकेट के पीछे नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम रातभर पंत की स्थिति पर नजर रखेगी। मोर्केल ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को वर्ल्ड क्लास बॉलर बताया। उन्होंने प्रसिद्ध की अतिरिक्त गति और उछाल को उनका प्लस पॉइंट बताया। प्रसिद्ध ने 14 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस और लाहिरू उदारा को आउट किया। भारत के पास बड़ी लीड लेने का मौका भारत को चौथे दिन बड़ी 200+ रन की बड़ी लीड मिल सकती है। हालांकि टीम को आखिरी 2 विकेट जल्दी चटकाने होंगे। श्रीलंका अगर 302 रन तक पहुंच जाता है, तो वह फॉलोऑन बचा लेगा। भारत ने पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन पर घोषित की थी। श्रीलंका ने 83.4 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए हैं। दिनूशा और सूरियाबंदारा की फिफ्टी सोनल दिनूशा 137 गेंद पर नाबाद 85 रन बनाए हैं। उन्होंने केशरा नुवंथा के साथ आठवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। वहीं लाहिरु कुमारा के साथ नौवें विकेट के लिए नाबाद 35 रन जोड़ चुके हैं। श्रीलंका के लिए पसिंदु सूरियाबंदारा ने 80 रन की पारी खेली। कामिंदु मेंडिस ने 32 और धनंजय डी सिल्वा ने 8 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली। भारत की पहली पारी में जुरेल का शतक भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी। ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों पर नाबाद 115 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत ने 63 और कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। ——————————- तीसरे दिन के खेल की खबर पढ़ें… कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, स्कोर 265/8:भारत 238 रन से आगे, बारिश के कारण तीसरे दिन जल्दी स्टंप्स हुआ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। टीम को इसे टालने के लिए 37 रन और बनाने हैं। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 265 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.