Hot Topics

शाहरुख की क्रिकेट टीम का अमेरिका में बना स्टेडियम:उद्घाटन के वीडियो में पाकिस्तान मूल के क्रिकेटर भी नजर आए

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

शाहरुख खान के नाइट राइडर्स ग्रुप और मेजर लीग क्रिकेट (MLC) ने मिलकर अमेरिका में ‘नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड’ बनाया है। यह स्टेडियम कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स काउंटी के पोमोना शहर में स्थित फेयरप्लेक्स में बनाया गया है। MLC में यह लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (LAKR) का घरेलू मैदान होगा, जिसे मात्र 100 दिनों में तैयार किया गया। स्टेडियम के बनने के बाद इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान ने लिखा, “जो एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है। लॉस एंजिल्स के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में आप सभी का स्वागत है।” उन्होंने कहा कि यह मैदान क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन, परिवारों और यादगार पलों के लिए बनाया गया है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए ICC चेयरमैन जय शाह और CEO संजोग गुप्ता का धन्यवाद दिया। शाहरुख ने कहा कि यह क्रिकेट ग्राउंड सिर्फ लॉस एंजिल्स के लोगों के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और पूरे नाइट राइडर्स परिवार के लिए समर्पित है। उन्होंने अपना मैसेज बिलीव इन पर्पल एंड गोल्ड भी दोहराया। वीडियो में क्रिकेटर अली खान भी नजर आए
शाहरुख द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अमेरिका के क्रिकेटर अली खान नजर आए। अली खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका की टीम के लिए खेलते हैं। वह MLC में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का भी हिस्सा हैं। वीडियो में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन भी दिखाई दिए। ओलंपिक 2028 का कनेक्शन यह स्टेडियम लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। यह आगामी ओलिंपिक मैचों की मेजबानी के लिए एक प्रमुख वेन्यू माना जा रहा है। वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर गल्फ न्यूज के मुताबिक, इस मैदान के मुख्य स्क्वायर पर 8 विकेट (पिच) तैयार की गई हैं। इसमें ICC के नियमों के मुताबिक बाउंड्री और 120 फीट ऊंचे छह फ्लडलाइट टावर्स लगाए गए हैं। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का MLC में प्रदर्शन लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (LAKR) ने साल 2023 में आयोजित मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन से खेलना शुरू किया था। 2023 में टीम अंक तालिका में सबसे नीचे (6वें स्थान) पर रही। 2024 में थोड़ा सुधार हुआ। टीम 5वें स्थान पर रही। वहीं, 2025 में टीम 6वें स्थान पर रही।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Tags

Socialblize @2026. All Rights Reserved.