Hot Topics

वॉर्मअप मैच- भारत 67/1, लंच तक 296 रन पीछे:राहुल-पडिक्कल क्रीज पर, श्रीलंका XI ने 363/8 पर पहली पारी डिक्लेयर की

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्मअप मैच में भारत ने दूसरे दिन लंच तक पहली पारी में 67 रन पर एक विकेट गंवा दिया है। भारत अभी 296 रन पीछे है। यशस्वी जायसवाल 0 रन पर आउट हुए, जबकि केएल राहुल 23 और देवदत्त पडिक्कल 44 रन बनाकर नाबाद हैं। तीन दिवसीय मैच के दूसरे दिन शनिवार को श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 363/8 के स्कोर पर डिक्लेयर की। टीम की ओर से रविंदु रसनथा ने 71 और निशान फर्नांडो ने 66 रन बनाए। भारत के लिए रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मनव सुथार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार को एक सफलता मिली। चोट के कारण नहीं खेले कप्तान गिल भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले के पहले दिन नहीं उतरे। BCCI के मुताबिक, गुरुवार के अभ्यास सत्र में उनके दाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया गया और उनकी जगह केएल राहुल ने टीम की कप्तानी संभाली। तैयारियों के लिए अहम है वॉर्म-अप मैच तीन दिन का यह वॉर्म-अप मैच भारत के लिए काफी अहम है। टेस्ट की सीरीज से पहले खिलाड़ियों को श्रीलंका की परिस्थितियों और स्पिन के अनुकूल ढलने का मौका मिलेगा। भारत ने अपना पिछला टेस्ट जून में खेला था। भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है। ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 5 हजार इंटरनेशनल मैचों वाला पहला फॉर्मेट बना वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार किसी फॉर्मेट में 5 हजार मैच पूरे हो गए हैं। यह उपलब्धि हासिल हुई वनडे को। जिस स्कॉटलैंड में अभी कॉमनवेल्थ गेम्स हुए हैं वहीं 5000वां वनडे मैच भी खेला गया। शुक्रवार को स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच हुए इस मुकाबले को स्कॉटलैंड ने 9 रन से जीत लिया। पूरी खबर…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.