Hot Topics

वैभव सूर्यवंशी ने 4 गेंद में 2 विकेट लिए:दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से बॅालिंग की; बैंटिंग में 8 रन ही बना सके

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 4 बॉल में 2 विकेट ले लिए। ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह और पांचवीं गेंद पर इमलीवाती लेमटूर को आउट किया। वैभव के इस स्पेल के बाद नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पारी की हार से 2 विकेट दूर हैं। लंच तक टीम ने दूसरी पारी के 39 ओवर में 102/8 रन बनाए हैं। टीम को पारी की हार से बचने के लिए उसे अभी 254 रन की जरूरत थी। इससे पहले वैभव ईस्ट जोन के लिए ओपनिंग करते हुए 8 रन ही बना सके थे। वैभव की बॉल पर ईशान ने कैच लपका वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी के 28वें ओवर में गेंदबाजी की। ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले का सही संपर्क नहीं ले सकी और सब्स्टीट्यूट फील्डर दानिश दास ने कैच पकड़ लिया। किशन के आउट होने के बाद इमलीवाती लेमटूर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाया। लेकिन वैभव ने पांचवीं गेंद पर उन्हें भी आउट कर दिया। लेमटूर का कैच विकेटकीपर ईशान किशन ने पकड़ा। वैभव ने अब तक 3 ओवर गेंदबाजी की है और 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए हैं। वह ईस्ट जोन के उप-कप्तान भी हैं। पहली पारी में बल्ले से नहीं चला वैभव का बल्ला वैभव इस मैच में बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर सके। ईस्ट जोन की पहली पारी में वे 6 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। उनकी छोटी पारी में दो चौके शामिल रहे। हालांकि उनकी टीम ने पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा किया। ईस्ट जोन ने 467 रन बनाए। बंगाल के सुदीप कुमार घरामी और शाहबाज अहमद ने शतक लगाए, जबकि झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने 55 रन की पारी खेली। शाहबाज अहमद ने बनाए 167 रन ईस्ट जोन की पहली पारी में शाहबाज अहमद ने 167 रन बनाए। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उन्होंने टीम को 467 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सुदीप कुमार घरामी ने भी शानदार पारी खेली। वे 146 रन बनाकर आउट हुए। नॉर्थ ईस्ट जोन पहली पारी में सिर्फ 111 रन पर ढेर 467 रन के जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी सिर्फ 111 रन पर खत्म हो गई। ईस्ट जोन के अब्हिजित के. सरकार ने 5 विकेट पर 20 रन दिए। यह उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पांचवां फाइव विकेट हॉल था। शाहबाज अहमद ने भी गेंद से कमाल किया और 3 विकेट हासिल किए। इस तरह ईस्ट जोन को पहली पारी में 356 रन की बड़ी बढ़त मिली। इसके बाद ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन दे दिया। फॉलोऑन के बाद 8 विकेट गंवाए फॉलोऑन खेलने उतरी नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में भी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। टीम ने लगातार विकेट गंवाए और लंच तक 102/8 के स्कोर पर पहुंच गई। उसे पारी की हार से बचने के लिए 254 रन और बनाने थे। इससे पहले दूसरी पारी में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने भी नई गेंद से दबाव बनाया। मुकेश ने दूसरे ओवर में अर्पित भाटेवारा को आउट किया, जबकि बाद में शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय ने भी विकेट हासिल किए। वैभव ने जर्सी नंबर पर टेप लगाया, सिर्फ नंबर-3 दिखा वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की जर्सी पर टेप लगाकर अपना पसंदीदा नंबर-3 दिखाते नजर आए। हालांकि, वे 8 रन बनाकर आउट हो हुए थे। उन्होंने लगातार दो चौके लगाए, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर गली में कैच दे बैठे। पढ़ें पूरी खबर… ——————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
कोलंबो में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो की 25% फीस कटी:यशस्वी के बोल्ड होने पर दोनों भिड़ गए थे; दोनों ने गलती मानी भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.