वाराणसी के चौबेपुर थाने में एक महिला दारोगा द्वारा महिला फरियादी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि महिला अपनी फरियाद लेकर चौबेपुर थाने पहुंची थी. इसी दौरान उसकी महिला दारोगा से बहस हो गई, जिसके बाद दारोगा ने थाने में ही पीड़िता की पिटाई कर दी. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने दारोगा रोशनी यादव को निलंबित कर दिया है

