Hot Topics

लक्ष्य सेन चीन मास्टर्स से पहले दौर में बाहर:कनाडा के विक्टर लाई से हारे, श्रीकांत और ध्रुव-तनिशा दूसरे दौर में पहुंचे

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन बुधवार को चीन मास्टर्स के पहले दौर में कनाडा के विक्टर लाई से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं, शेनझेन में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में किदांबी श्रीकांत ने चीनी ताइपे के ची यू-जेन को हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली। 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लक्ष्य ने विश्व रैंकिंग में 9वें नंबर के लाई के खिलाफ 38 मिनट में 14-21, 7-21 से मैच गंवाया। पिछले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप में लाई ने अपना दूसरा कांस्य पदक जीता था। श्रीकांत ने मेंस सिंगल्स मुकाबले में ची यू जेन को 21-16, 21-15 से हराया। भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनिशा क्रास्टो ने भी अगले दौर में जगह बनाई। लाई के खिलाफ लक्ष्य की तीसरी हार यह लक्ष्य की कनाडाई खिलाड़ी लाई के खिलाफ तीसरी हार है। लक्ष्य ने लाई को अब तक सिर्फ मार्च में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हराया था। लक्ष्य के लिए पिछले कुछ हफ्ते मुश्किल रहे हैं। वे दिल्ली में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप से भी शुरुआती दौर में बाहर हो गए थे। बुधवार को लक्ष्य लाई की मजबूत डिफेंस का हल नहीं खोज सके। उन्होंने धैर्य खोया और कनाडाई खिलाड़ी की बैकहैंड साइडलाइन पर लगातार गलतियां कीं। पहले गेम में 4-0 की बढ़त के बाद हारे लक्ष्य ने पहले गेम की शुरुआत 4-0 की बढ़त से की थी। इसके बाद लाई ने जल्द ही खेल पर नियंत्रण बना लिया और लक्ष्य को लय में नहीं आने दिया। लाई ने पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया। साइड बदलने के बाद लक्ष्य की निराशा बढ़ती गई, जबकि लाई दबाव झेलते हुए उनसे गलतियां करवाते रहे। लक्ष्य 4-11 से पीछे हो गए और वापसी नहीं कर सके। कनाडाई खिलाड़ी ने ज्यादा परेशानी के बिना मैच खत्म कर दिया। सात्विक-चिराग और दो भारतीय खिलाड़ी बाद में खेलेंगे अन्य भारतीय खिलाड़ियों में पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बाद में मुकाबले में उतरेंगे। महिला सिंगल्स में तन्वी शर्मा और देविका सिहाग भी बुधवार को बाद में खेलेंगी।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.